SOCIAL EVENTS

NHRCCB के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

By DHANANJAY KUMAR SHARMA • 2026-08-10 04:35 • 11 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
NHRCCB के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने जमशेदपुर में आयोजित किया सम्मान समारोह

जमशेदपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के तत्वावधान में जी टाउन क्लब, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में एक गेट-टुगेदर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक श्री सरयू राय ने NHRCCB द्वारा मानवाधिकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सक्रिय सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भविष्य में भी मानवाधिकार और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बाल मजदूरी, शिक्षा, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, मानव तस्करी सहित विभिन्न सामाजिक एवं मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाने और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोल्हान डिवीजन के अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला सचिव राजदीप सेन, सरायकेला-खरसावां की जिला सचिव अंजलि शर्मा तथा पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव मानस पॉल सहित संस्था के कई पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

DHANANJAY KUMAR SHARMA 0 followers