हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई-रुधौली में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
आजादी का अमृत महोत्सव "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत रुधौली इकाई में निकाली गई भव्य तिरंगा रैली
अमृत महोत्सव एवं "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई-रुधौली में इकाई प्रमुख शुगर डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी एवं जोनल प्रमुख मानव संसाधन श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ल* जी के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ शुगर मेन गेट से हुआ जो रुधौली बाजार होते हुए पुनः शुगर मेन गेट पर सम्पन्न हुई। रैली में शुगर एवं आसवनी के समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए सभी ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “हम सभी यहाँ तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अपने राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारे गौरव, त्याग, शांति, साहस और देश की अखंडता का प्रतीक है।”
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करें, आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाएं तथा अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।
जिसमें इकाई प्रमुख डॉ जयप्रकाश त्रिपाठी ,जोनल हेड एच आर श्री नरेंद्र कुमार शुक्ला, इंजीनियरिंग हेड श्री श्रवण कुमार, उत्पादन हेड श्री मनोज कुमार त्रिपाठी और गन्ना हेड श्री लवकुश सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ संलग्न हैं।