LATEST NEWS

कोटरी कलां में किसान के ट्यूबवेल से मोटर पंप, केबल और रस्सी चोरी एक माह पहले भी घर से बोरिंग तक की केबल हुई थी चोरी|

By AJAY KUMAR RATHOR • 2026-09-24 11:41 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कोटरी कलां में किसान के ट्यूबवेल से मोटर पंप, केबल और रस्सी चोरी  एक माह पहले भी घर से बोरिंग तक की केबल हुई थी चोरी|

कोटरी कलां। गांव कोटरी कलां में अज्ञात चोरों ने किसान अजय कुमार पिता मानसिंह राठौर के खेत में स्थित ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए मोटर पंप सेट, केबल और रस्सी चोरी कर ली। चोरी की घटना 22 सितंबर की रात से 23 सितंबर 2026 की सुबह के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार किसान अजय कुमार का ट्यूबवेल उनके घर से करीब 200 फीट की दूरी पर स्थित है, जो की 309 फिट गहरा है सुबह जब किसान ट्यूबवेल पर पहुंचा तो वहां से मोटर पंप सेट 1.5*20 HP, केबल 310 फिट और रस्सी 310 फिट गायब मिली। और ट्यूबवेल के पास 300 फिट पाइप के 12-15 टुकड़े मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

बताया गया है कि करीब एक माह पहले भी इसी किसान के घर से बोरिंग तक लगी केबल लगभग 200 फिट चोरी हो चुकी है। लगातार दूसरी बार चोरी की घटना होने से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है।

किसान ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी हुआ सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AJAY KUMAR RATHOR 0 followers