LATEST NEWS

लखीमपुर के स्कूल में दिनदहाड़े डबल मर्डर! शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद भी दी जान 350 बच्चों के बीच गूंजी गोलियों की आवाज, चिल्ड्रेन एकेडमी में मचा हड़कंप

By ATAL BIHARI MISHRA • 2026-09-22 04:03 • 113 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
लखीमपुर के स्कूल में दिनदहाड़े डबल मर्डर! शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद भी दी जान 350 बच्चों के बीच गूंजी गोलियों की आवाज, चिल्ड्रेन एकेडमी में मचा हड़कंप

लखीमपुर शहर में सोमवार को स्कूल के अंदर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में करीब 11:30 बजे नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय सऊद अंसारी स्कूल पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने कंप्यूटर शिक्षिका 26 वर्षीय निशात फातिमा से बातचीत की और इसके बाद उनके साथ दूसरी मंजिल पर चला गया। बातचीत के दौरान सऊद ने तमंचे से निशात को गोली मार दी। इसके कुछ ही क्षण बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के वक्त स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और सीओ सिटी विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस वारदात के कारण, युवक के स्कूल में प्रवेश और हथियार पहुंचने की जांच कर रही है। घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ATAL BIHARI MISHRA 0 followers