LATEST NEWS

भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।

By ATAL BIHARI MISHRA • 2026-09-24 05:52 • 64 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
भीषण सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।

मझगवां खीरी। मझगवां से रेहरिया जाने वाली सड़क पर प्रधान कृष्ण कुमार अवस्थी के प्रतिष्ठान के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मोरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में ग्राम पड़री निवासी अहिवरन लाल पुत्र प्रेम सागर (करीब 25 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मझिगवां से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में युवक के चेहरे और गले में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार युवक एक दिन पहले ही दिल्ली से अपनी पत्नी से चल रहे मुकदमे की तारीख पर पेश होने के लिए घर आया था। सूचना पर पहुंची रेहरिया पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया।

ATAL BIHARI MISHRA 0 followers