EDUCATIONAL NEWS

मुरैना : पदोन्नती हेतु C.R. फॉर्म बनवाने के लिए भटक रहे शिक्षक। मूल कॉपी पहले से ही संकुलों पर हैँ जमा फोटो कॉपी को नहीं रहे मान। अधिकारियो का भी इस और नहीं हैँ ध्यान।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-07-13 13:02 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मुरैना : पदोन्नती  हेतु C.R. फॉर्म बनवाने के लिए भटक रहे शिक्षक। मूल कॉपी पहले से ही संकुलों पर हैँ जमा फोटो कॉपी को नहीं रहे मान। अधिकारियो का भी इस और नहीं हैँ ध्यान।

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त प्रक्रिया आनन फानन में इतनी जल्दी की जा रही है कि संकुल प्राचार्य ग्रुपों पर मैसेज डाल रहे हैं कि सभी शिक्षक दो दिवस में अपने C. R. फॉर्म 2019 से 25 तक आवश्यक रूप से बनवाकर संकुल पर जमा करें।

लेकिन उसमें स्पष्ट निर्देश यह नहीं दिए जा रहे हैं कि उक्त शिक्षक अपने C. R. FORM वर्तमान में पदस्थ संकुल या पूर्व में पदस्थ संकुल से जो ट्रांसफर करा कर आए हैं। उन संकुलों से C. R. FORM बनवा कर लाना है या 2019 से 2025 तक के C. R. FORM भरकर संकुल केंद्र जहां पर शिक्षक कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत है वहां बनवाने के लिए जमा करना है।

जिला मुरैना के कई संकुल केंद्रों पर जब शिक्षक C. R. FORM 2019 से 2025 तक भर के ले जा रहे हैं तो वहां पर संकुल प्राचार्य यह कहकर वापस कर रहे हैं कि आप अपने पूर्व में पदस्थ ट्रांसफर वाले जिले के संकुलों से C. R. FORM बनवाकर ही जमा करें जब कि इतना समय नहीं है कि उक्त संकुलों से फॉर्म कंप्लीट करवा कर जमा कराया जा सके।

C. R. FORM की एक-एक प्रति ही संकुल प्राचार्य साइन करके देते हैं और उक्त मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया की जा रही है। उक्त प्रक्रिया आनन फानन में इतनी जल्दी की जा रही है कि संकुल प्राचार्य ग्रुपों पर मैसेज डाल रहे हैं कि सभी शिक्षक दो दिवस में अपने C. R. फॉर्म 2019 से 25 तक आवश्यक रूप से बनवाकर संकुल पर जमा करें।

C. R. FORM फार्म की एक-एक प्रति ही संकुल प्राचार्य साइन करके देते हैं और उक्त C. R. फॉर्म की ओरिजिनल कॉपी शिक्षक क्रमोंन्नति हेतु संकुल केंद्रों के माध्यम से जमा कर चुके हैँ।

आज हमारे संवाददाता S. C. Rawat ने बानमोर संकुल प्राचार्य नरेश बाबू गोयल जी से इस संबंध में जानकारी चाही तो उनके द्वारा भी स्पष्ट कहा गया कि हम क्यों जारी करेंगे ? जो जहां पर पहले पदस्थ थे वहीं से C. R. FORM बनवाकर जमा करें तो हमने उनसे जानना चाहा कि क्या उक्त C. R. FORM जो अन्य जिलों से कर्मचारी स्थानांतरण कराकर आए हैं वह दो दिन में यह प्रक्रिया कर सकते हैं तो उनका यह कथन था कि हमारे पास इस सम्बन्ध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। निर्देश प्राप्त होते ही हम बना देंगे और यह कहकर उन्होंने फोन बंद कर दिया।

इसलिए श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय मुरैना से आग्रह है कि तत्काल संकुल प्राचार्यों को निर्देशित करें और शिक्षकों को उक्त परेशानी से मुक्त कर शासन की पदोन्नति की प्रक्रिया का लाभ सभी शिक्षकों तक पहुंचाने में सहयोग हेतु आदेशित करें कि यदि शिक्षक 2019 से 2025 तक C. R. FORM पूर्व में पदस्थ संकुलों से प्राप्त बने हुए फॉर्म की यदि फोटो कॉपी भी लेकर साथ में कर्मचारियों द्वारा जमा की जाती है तो उसके आधार पर वर्तमान संकुल के संकुल प्राचार्य C. R. FORM अपने यहां से ओरिजिनल बनाकर वरिष्ठ कार्यालय में जमा करें। जिससे कि पदोन्नति की प्रक्रिया बाधित न हो और कोई भी शिक्षक इस प्रक्रिया से नहीं छूटे। सभी को इसका लाभ प्राप्त हो यदि यही प्रक्रिया जो वर्तमान में संकुल प्राचार्यों द्वारा चलाई जा रही है इस आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया की जाती है तो जो बाहर के संकुलों से या अन्य जिलों से ट्रांसफर करवाकर आये हैँ वह पदोन्नति की प्रक्रिया से वंचित रह जाएंगे। मूल C. R. FORM की कॉपी कृमोन्नति हेतु संकुलों पर पूर्व से जमा हैँ।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers