LATEST NEWS

ग्वालियर : शिक्षकों नें काली पट्टी बांधकर किया शिक्षक दिवस का विरोध।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-09-07 08:03 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ग्वालियर : शिक्षकों नें काली पट्टी बांधकर किया शिक्षक दिवस का विरोध।

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में शिक्षकों नें 5 सितम्बर को मनाये जा रहे शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित कर रहे हैँ। शिक्षकों नें आज के इस सम्मान समारोह दिवस को गुरुओं की योग्यता पर शासन द्वारा शंका प्रगट करने के कारण TET परीक्षा के विरोध में पूरे मध्यप्रदेश के शिक्षकों नें शिक्षक दिवस को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जा रहा है।
हमारे संवाददाता नें जब कई स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों से बात कि तो उन्होंने बताया कि एक दिन सम्मान की वजह है यदि शासन पूरी साल सम्मान करें तो वह एक दिन का सम्मान करने की जरूरत नहीं रहेगी शान द्वारा एक दिन तो शिक्षकों को सम्मान किया जाता है बाकी पूरे वर्ष शिक्षकों को कई प्रकार के ऐसी आदेश निकलने जाते हैं जिनके द्वारा वह अपने आप को मनित महसूस करता है तथा शासन की टेट परीक्षा भी शिक्षकों के साथ एक अपमानजनक व्यवहार है जो शिक्षक 20 - 25 साल से लगातार बच्चों को पढ़ा रहे हैं उन्हें 20 - 25 साल का अनुभव है उन शिक्षकों की योग्यता पर संदेह करना उनका अपमान करना है।इसलिए शिक्षक चाहते हैं कि उन्हें एक दिन का सम्मान नहीं उन्हें यह सम्मान पूरे साल मिलना चाहिए जिसके वह हकदार हैं।
जब तक शासन टेट परीक्षा के आदेश को निरस्त नहीं कर देती है तब तक शिक्षक किसी न किसी रूप में इसका विरोध करते रहेंगे तथा इस TET परीक्षा के अपमान को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers