LOCAL NEWS

मुसाबनी-बागजाता माइंस मुख्य सड़क का जल्द होगा निर्माण, सांसद विद्युत वरण महतो ने UCIL CMD से की मुलाकात

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-09-14 04:21 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मुसाबनी-बागजाता माइंस मुख्य सड़क का जल्द होगा निर्माण, सांसद विद्युत वरण महतो ने UCIL CMD से की मुलाकात

- मुसाबनी से बागजाता माइंस तक करीब 7 किमी जर्जर सड़क के निर्माण का मुद्दा गरमाया
- सांसद विद्युत वरण महतो ने UCIL के CMD आनंद पंचमराव से की मुलाकात
- सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और पूरा कराने का सांसद ने किया कड़ा आग्रह
- 2020-21 में सांसद की पहल पर सड़क निर्माण योजना को मिली थी स्वीकृति
- ठेकेदार के काम छोड़ने से अधर में लटका था सड़क का निर्माण कार्य

न्यूज कॉपी

जमशेदपुर। मुसाबनी से बागजाता माइंस तक जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक आनंद पंचमराव से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव भी मौजूद रहे।

बताया गया कि एक दिन पहले ही गोहला पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों और भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद को आवेदन सौंपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन UCIL के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा इसे जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।

सांसद ने CMD को बताया कि मुसाबनी मुख्य पथ से बागजाता माइंस तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद ने यह भी याद दिलाया कि सड़क के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए वर्ष 2020-21 में उनकी पहल पर तत्कालीन CMD स्तर से योजना को स्वीकृति दिलाई गई थी। हालांकि, ठेकेदार द्वारा काम बीच में छोड़ दिए जाने के कारण निर्माण कार्य अधूरा रह गया।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी लगातार सड़क की खराब स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने स्वयं स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। अब सांसद ने UCIL प्रबंधन से इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers