*नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल* (आनन्द कुमार द्विवेदी/ ब्यूरो कौशाम्बी) *नारा,(कौशांबी)* *
*नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जाना हाल*
(आनन्द कुमार द्विवेदी/ ब्यूरो कौशाम्बी)
*नारा,(कौशांबी)*
*कौशांबी*। कौशांबी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा में कच्ची दीवार गिरने से करीब 18 वर्षीय अंशी कुमारी, पुत्री भैरव प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी सिराथू, कानूनगो एवं लेखपाल को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। उप जिलाधिकारी सिराथू ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।लेखपाल शिव भजन एवं ग्राम पंचायत सचिव राहुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली तथा नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी) भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद गांव में भी लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।