EDUCATIONAL NEWS

मुरैना : बाबुओं की लापरवाही के कारण वरिष्ठता सूची में अनेक त्रुटियां होने के बावजूद भी बिना त्रुटि सुधारे की जा रही पदोन्नति की कार्यवाही।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-07-23 11:58 • 37 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
मुरैना : बाबुओं की लापरवाही के कारण वरिष्ठता सूची में अनेक त्रुटियां होने के बावजूद भी बिना त्रुटि सुधारे की जा रही पदोन्नति की कार्यवाही।

मुरैना : बिगत कई वर्षों बाद शासन द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रक्रिया से कर्मचारियों में खुशी कि लहर दिखाई दे रही है, लेकिन बाबुओं की लापरवाही के कारण अनेक शिक्षकों का भविष्य अंधकार में भी दिखाई दे रहा है। वरिष्ठता सूची में जो त्रुटियां थीं उन्हें सुधरवाने के लिए संकुल प्राचार्य के माध्यम से पिछले सत्र में आवेदन माँगे गए थे, लेकिन संकुल प्राचार्य या विकासखंड शिक्षा अधिकारी या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबुओं द्वारा पदोन्नति सूची में आवेदनों के प्राप्त होने के बाबजूद भी कोई संशोधन नहीं किया गया। जिसके कारण अनेक शिक्षक जो उच्च पद प्रभार ले चुके हैं उनके कॉलम में भी उच्च पद प्रभार नहीं दर्शाया गया है। यदि वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नत किया जाता है तो उच्च पद प्रभार प्राप्त अनेक शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। जबकि एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर उनका डेटा सही दिखाई दे रहा है उसमें उच्च पद प्रभार, विषय, उच्च पद प्रभार प्राप्त करने की दिनांक सब कुछ सही है।

सबसे बड़ी सोचने कि बात यह है कि शिक्षक कि पूरी जन्मदिन कुंडली सर्विस बुक जिसमे हर शिक्षक का पूरा डेटा रहता है। उक्त सर्विस बुक इन बाबुओं के पास ही रहती है , फिर भी छोटी से छोटी जानकारी भी बाबू व्हाट्स एप्प पर मैसेज डालकर शिक्षकों को ऑफिसों के चक्कर लगवाने के लिए मजबूर करते हैँ। अधिकारीयों का अपने कार्यालय के बाबूओं पर कोई नियंत्रण नहीं हैँ। जिसके कारण शेक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित होती हैँ ओर शिक्षक कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

हमारे संवाददाता ने जब कुछ संकुल केंद्रों के बाबूओं से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा शिक्षकों को ही दोषी ठहराया गया और बताया गया कि हमने वरिष्ठता सूची में सुधार हेतु शिक्षकों से आवेदन मांगे थे और जिन शिक्षकों ने आवेदन दिए उनके हमारे द्वारा सुधार करवा दिए गए लेकिन कोई भी बाबू यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि जब आपके पास डेटा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर सही है एवं शिक्षकों की पूरी कुंडली सर्विस बुक आपके पास हैँ तो शिक्षक दोषी क्यों आप खुद को दोषी क्यों नहीं मानते।

वरिष्ठता सूची में उच्च पद प्रभार की जानकारी वाले कॉलम में उच्च पद प्रापत कई शिक्षकों के नाम छूटे हुए हैँ। उनकी जानकारी अपडेट नहीं की गई हैँ। जिसके कारण उक्त शिक्षक पदोन्नत की प्रक्रिया से बाहर भी हो सकते हैँ। इसलिए श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी महोदयों, संयुक्त संचालक महोदयों से इस समाचार के माध्यमिक से ध्यान आकृष्ठ कराना चाहूंगा कि पदोन्नति सूची जारी करने से पहले शिक्षकों का डेटा एजुकेशन पोर्टल 3.0 से मिलान करने या वरिष्ठता सूची में तत्काल संशोधन करवाकर जारी की जाये तो पात्र कोई भी शिक्षक इस लाभ से वंचित नहीं रहेगा। कई शिक्षकों ने नाम ना छापने की शर्त पर हमारे संवाददाता को आवेदन एवं त्रुटि तथा उच्च पद प्रभार प्राप्त होने के बाबजूद भी कॉलोम खाली दिखाए।

वरिष्ठ अधिकारियो से आग्रह हैँ की उक्त समस्या का समाधान करके पदोन्नति सूची जारी की जाय तो कोई शिक्षक इस लाभ से वंचित नहीं रहेगा। इस सम्बन्ध में तत्काल आदेशित करें तो शिक्षक मानसिक रूप से भयमुक्त होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers