LOCAL NEWS

श्री आई माताजी के धर्म रथ भैल के सारथी (बैलीया) का देवलोक गमन, बिलाड़ा धाम में शोक की लहर

By BHURARAM CHOUDHARY • 2026-07-27 06:48 • 11 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
श्री आई माताजी के धर्म रथ भैल के सारथी (बैलीया) का देवलोक गमन, बिलाड़ा धाम में शोक की लहर

री आई माताजी तीर्थ धाम बिलाड़ा से जुड़ा एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। श्री आई माताजी के धर्म रथ मैल के सारथी 'बैलीया' का दिनांक 26 जुलाई 2026 की रात्रि 12:29 बजे आई धाम वास (देवलोक गमन) हो गया है। इस खबर के बाद से ही माताजी के भक्तों और पूरे बिलाड़ा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
बैलीया ने अपना संपूर्ण जीवन निष्काम भाव से श्री आई माताजी की सेवा, धर्म रथ की पवित्र यात्रा और माताजी के दरबार में आने वाले असंख्य भक्तों की सेवा में समर्पित कर दिया था। धर्म रथ यात्रा के संचालन में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और स्मरणीय रहा है।
धर्म रथ के सारथी के रूप में उनका इस तरह अचानक हमारे बीच से चले जाना आई धाम और सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका समर्पण और सेवाभाव सदैव भक्तों के दिलों में अमर रहेगा।
समस्त भक्तगण एवं क्षेत्रवासी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में परम स्थान प्रदान करें तथा इस कठिन समय में उनके परिवार और सभी श्रद्धालुओं को यह असीम दुख सहने की शक्ति एवं सम्बल प्रदान करें।
ॐ शांति!

#Aai Mataji⁠#⁠Bilara⁠#⁠Bailiya⁠#⁠Shraddhanjali⁠#⁠News⁠
BHURARAM CHOUDHARY 0 followers