जनअपील रंग लाई, समाज के सहयोग से मरीज को मिली बड़ी राहत,रामचंद्र वैष्णव और समाजजनों के प्रयास रंग लाए
ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार
प्रेरणा और अथक प्रयास से संभव हुआ समाज का सहयोग, रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा की रही अहम भूमिका
Report By :-Nishant Pandit {vaishnav} udaipur Media Representative
उदयपुर। उदयपुर के उदय हॉस्पिटल में भर्ती नीमच निवासी वैष्णव वैरागी समाज के श्री महेश बैरागी के उपचार के लिए समाजजनों ने एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं की अनूठी मिसाल पेश की है। समाज के सहयोग से अब तक लगभग ₹80,000 की राशि एकत्रित कर मरीज के परिजनों को सौंपी गई।
समाज की ओर से मरीज की बहन श्रीमती रानी वैष्णव को उपचार सहायता राशि उदय हॉस्पिटल पहुंचकर प्रदान की गई। इस अवसर पर कैलाश वैष्णव, भरत वैष्णव, प्रवीण वैष्णव, डॉ. चिराग वैष्णव, धनराज वैष्णव, अनिल वैष्णव एवं भूमिका वैष्णव सहित अन्य समाजजन अस्पताल पहुंचे तथा मरीज के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।
मरीज के परिवार की ओर से रानी वैष्णव, रवि वैष्णव एवं मरीज की माता ने समाज से प्राप्त आर्थिक सहयोग एवं समाचार माध्यमों द्वारा किए गए प्रचार-प्रसार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहयोग से उपचार में बड़ी मदद मिली है।
इस अभियान में चित्तौड़गढ़ जिले के शांति दास वैष्णव (हथियाना), रामेश्वर लाल वैष्णव (ठीकरिया), केदार वैष्णव (मेगरास, भीलवाड़ा), किशन दास वैष्णव (बागोर), श्याम दास वैष्णव (महंत फूंकिया मंडल) तथा भूमिका वैष्णव (उदयपुर) सहित अनेक समाजबंधुओं का विशेष योगदान रहा।
परिजनों ने विशेष रूप से वैष्णव चिंतक एवं उद्घोषक रामचंद्र वैष्णव फलीचड़ा तथा पत्रकार निशांत पंडित का आभार व्यक्त किया। उनके सतत प्रयासों, समाज को प्रेरित करने और समाचारों के माध्यम से विषय को प्रमुखता से उठाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जिससे मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकी।