PRESS RELEASE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां

By HOSHIAR SINGH • 2026-09-18 10:55 • 230 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना, मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में दी आहुतियां

इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली | होशियार सिंह-
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला में एक भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की और आहुतियां डालीं। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, ओजस्वी और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।
हवन-यज्ञ के दौरान गौसेवकों ने न केवल प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की, बल्कि देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति के लिए भी ईश्वर से कामना की। यज्ञ के उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और सामाजिक कल्याण के कार्य ही समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गौमाता की विशेष पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही, गौशाला में चल रहे विभिन्न सेवा कार्यों में तन-मन-धन से सहयोग करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
ये रहे मौजूद:
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौशाला प्रधान ओमप्रकाश, खजांची अमित यादव, होशियार लंबरदार, सर्वमुख, राज सिंह आर्य, लीला राम, कृष्ण यादव, देवेंद्र यादव सहित कोसली गांव और आसपास के क्षेत्रों के तमाम गणमान्य लोग.

HOSHIAR SINGH 0 followers