प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता:CEIR पोर्टल की मदद से 147 गुम मोबाइल बरामद
प्रतापगढ़ पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 23 लाख रुपये से अधिक कीमत के 147 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया गया।
बरामदगी के बाद साइबर कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। मोबाइल मिलने से लोगों को राहत मिली।
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के बाद जनपद ने प्रदर्शन के आधार पर 40वीं रैंक से पांचवीं रैंक हासिल की है। अधिकारियों ने इसे जिले की उपलब्धि बताते हुए तकनीकी प्रणाली के उपयोग को अहम कारण बताया।
नागरिकों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सूचना दें और CEIR पोर्टल या संबंधित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, ताकि मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ सके।