LOCAL NEWS

प्रतापगढ़ : धुंआधार बिजली कटौती पर अपनी ही सरकार में विद्युत विभाग के खिलाफ मुखर हुए पूर्व विधायक

By LOK NATH PANDEY • 2026-09-14 03:57 • 6 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
प्रतापगढ़ : धुंआधार बिजली कटौती पर अपनी ही सरकार में विद्युत विभाग के खिलाफ मुखर हुए पूर्व विधायक

प्रतापगढ़ के रानीगंज में अघोषित बिजली कटौती को लेकर निवर्तमान विधायक धीरज ओझा ने डीएम को पत्र दिया। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति और तकनीकी खामियों के स्थायी समाधान की मांग की।


रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने मोर्चा खोल दिया है। अपनी ही पार्टी की सरकार में बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। साथ ही मामले को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के प्रबंध निदेशक के संज्ञान में लाकर प्रभावी कार्रवाई कराने का आग्रह किया।



धीरज ओझा ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने से आम उपभोक्ताओं के साथ किसान, व्यापारी और विद्यार्थी तक परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश हैं, तो फिर लगातार अघोषित कटौती क्यों हो रही है।

LOK NATH PANDEY 0 followers