सैनी पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी से संबंधित 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत हुई थी चोरी,चोरी के सोलर पैनल बरामद (आनंद कुमार द्विवेदी कौशाम्बी ब्यूरो) नारा, (कौशाम्बी)
सैनी पुलिस टीम ने सोलर पैनल चोरी से संबंधित 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत हुई थी चोरी,चोरी के सोलर पैनल बरामद
(आनंद कुमार द्विवेदी कौशाम्बी ब्यूरो)
नारा, (कौशाम्बी)
कौशांबी....थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सोलर पैनल चोरी की घटना से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है और चोरी के सोलर पैनल बरामद किए हैं।
ग़ौरतलब हो कि थाना चरवा और थाना सैनी अंतर्गत सोलर पैनल की चोरी हुई थी।
पहली घटना के अंतर्गत दिनांक 13.09.2026 को थाना सैनी पर वादी नीरज पाण्डेय पुत्र राम नीवास पाण्डेय ग्राम डोरमा थाना सैनी जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि हाइवे किनारे स्थित उनकी आटा चक्की/तेल कारखाना पर लगे सोलर पैनल को बीती रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 317/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दूसरी घटना के अंतर्गत दिनांक 14.09.2026 को थाना चरवा पर वादी सन्तोष कुमार केशरी पुत्र स्व० काशीनाथ केशरी निवासी मधबनी जनपद बलिया (कलपतरू प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजर) द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम पकसराई थाना चरवा में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पानी की टंकी परिसर में लगे सोलर पैनल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त सूचना पर थाना चरवा पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण द्वारा उक्त घटनाओं के शीघ्र व सफल अनारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।
कार्यवाही के क्रम में सीआईडब्लू व थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी/सर्विलांस एवं आस-पास के लोगों से पूछताछ से प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों 1. मोहित मौर्या पुत्र इन्दभवन मौर्या 2. सोनू मौर्या पुत्र चन्द्रहास मौर्या 3. प्रांजुल कुमार पुत्र कमलेश उर्फ पप्पू निवासीगण टेसाही बुजुर्ग थाना खागा जनपद फतेहपुर, 4. पिन्टू लाल पुत्र गजराज मौर्या निवासी बड़ी बाग मजरा कसराव थाना हथिगांव जनपद फतेहपुर को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे सर्विस रोड़ से अलीपुरजीता जाने वाली मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 19 सोलर प्लेट व घटना में प्रयुक्त 01 लोडर वाहन बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
कडाई से पूछाताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें मिलकर दिनांक 12.09.2026 की रात्रि में डोरमा गाँव हाइवे के किनारे एक आटा चक्की में पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर लगे 16 सोलर प्लेट को खोलकर चोरी कर लिये और इसी लोडर गाड़ी से लादकर ले गये थे तथा बाकी के तीन सोलर पैनल को हम लोगों ने अगले दिन चरवा की तरफ से एक सरकारी टंकी के पास लगे ट्यूबैल से चोरी किया था। इन सोलर पैनल को मैने पिन्टू लाल के घर रखवा दिया था। आज सभी सोलर प्लेट बेचने के लिये प्रयागराज जा रहे थे।