CULTURAL NEWS

सैनिकों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

By SUSHIL KUMAR RAMRAIKA • 2026-08-28 07:16 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सैनिकों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, जमशेदपुर शाखा की महिलाओं ने देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

सैनिकों ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के स्नेह और अपनापन से परिवार से दूर रहने का एहसास कुछ कम होता है। महिलाओं ने कहा कि सैनिक दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में उन्हें राखी बांधना उनके लिए सम्मान और गर्व का अवसर है।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं वर्तमान राष्ट्रीय महिला सशक्तीकरण प्रमुख मंजू खंडेलवाल, सचिव कंचन खीरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल, बबिता भौसिंका और सुमित्रा अग्रवाल उपस्थित थीं। कार्यक्रम की जानकारी मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने दी। और कहा कि जमशेदपुर मारवाड़ी महिला मंच इसी प्रकार अपना दायित्व समाज के हित और बेहतरी के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी करती रहेंगी इसमें हमारे समाज की महिलाओं और बहनों का अपार सहयोग हमें मिलता रहता है

##festival
SUSHIL KUMAR RAMRAIKA 0 followers