शारदा यूनिवर्सिटी पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, छात्रों को दिया ‘माइंड सेट, लाइफ सेट’ का मंत्र
ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाना जाता है, पहुंचे। विश्वविद्यालय में आयोजित ‘माइंड सेट, लाइफ सेट’ कार्यक्रम में उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और युवाओं को जीवन प्रबंधन, सकारात्मक सोच, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए।
कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवाओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, मानसिक रूप से मजबूत रहने और चुनौतियों का सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और अनुशासित जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।
‘माइंड सेट, लाइफ सेट’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जीवन में सफलता के लिए सही सोच, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व के महत्व से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन को सुनने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।