HEALTH

ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण।

By SURESH CHANDRA RAWAT • 2026-08-01 04:04 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण।

टेहलरी शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

ग्वालियर, 31 जुलाई 2026: शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में 31 जुलाई 2026 को सीएससी केंद्र, मोहना की ओर से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया गया।

मोहना सीएससी केंद्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा एवं उनके सहयोगी विद्यालय पहुंचे और छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव शर्मा, श्री श्रीनिवास शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती किरण माहौर सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा ने दो छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, हजीरा या जनकगंज में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश शर्मा को दांतों की जांच के लिए नजदीकी हजीरा डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय के स्टाफ को नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

SURESH CHANDRA RAWAT 0 followers