Avaidh sharab
*🔶 IPU News 🔶*
*अवैध शराब और ड्रिंक एंड ड्राइव पर उमरियापान पुलिस का शिकंजा*
*48 घंटे के अभियान में 8 पर कार्रवाई, छह गिरफ्तार; बाइक और XUV-500 जब्त*
कटनी। अवैध शराब के कारोबार और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ उमरियापान पुलिस ने 48 घंटे का विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने 13 और 14 सितंबर को ग्राम इटमा, जमुनिया सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश और वाहन चेकिंग कर कुल आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
ग्राम इटमा में अवैध शराब बेचने तथा लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के मामले में प्रकाश पटेल (40) और शिव कोल (39) को पकड़ा गया। ग्राम जमुनिया से कौशल कोल (27), दसईराम कोल (52) और सतीश कोल (30), जबकि ग्राम टोला से किशोरीलाल बसोर (45) को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
इसी दौरान वाहन चेकिंग में डिघरी मझगवां निवासी संदीप कोल (30) को शराब के नशे में हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चलाते पकड़ा गया। वहीं बघराजी निवासी बृजेश विश्वकर्मा (46) को शराब के नशे में महिन्द्रा XUV-500 कार तेज एवं लापरवाही से चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
आबकारी एक्ट के मामलों में गिरफ्तार छह आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
News reporter Abhay parouha