June 15, 2026

NHRCCB प्रतिनिधिमंडल ने गम्हरिया थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां): राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गम्हरिया थाना प्रभारी से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजित शर्मा, जिला सचिव राजदीप सेन, संतोष कुमार गुप्ता एवं राजीव रंजन शामिल थे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संगठन द्वारा समाजहित एवं जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की। चर्चा में नशा उन्मूलन, यातायात जागरूकता, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल मजदूरी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा बाल सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संगठन मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत है तथा प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

थाना प्रभारी ने संगठन द्वारा संचालित सामाजिक जागरूकता गतिविधियों की सराहना की और कहा कि जनहित से संबंधित सूचनाओं पर आवश्यकतानुसार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर सहयोग और समन्वय बनाए रखने की बात भी कही।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल की ओर से थाना प्रभारी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Dhananjay Kumar Sharma

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION