RSS ने मनाया हिंद ू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सवः राबगंज के रामलीला मैदान मे ं हुआ आयोजन
सोनभद्र नगर द्वारा शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में हिंद ू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति मे ं आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और श्री गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर एकल गीत और अमृत वचन भी प्रस्तुत किए गए। प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल और नगर संघ चालक संगम मंच पर उपस्थित थे।
प्रांत संघ चालक अंगराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंद ू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठनऔर राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंन े बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की एक गौरवशाली घटना है, जिसन े समाज में आत्मविश्वास का संचार किया और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।
अंगराज ने आग े कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय पराक्रम, कुशल नेतृत्व, सुशासन, संगठन क्षमता और दूरदर्शी नीतियो ं के बल पर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा की। उन्होंन े महिलाओं के सम्मान, न्यायपूर्ण शासन, अनुशासित सेना, सुदृढ़ प्रशासन और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई, जो आज भी प्रेरणास्रोत है।
उन्होंन े स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानें। उन्होंन े समाज मे ं संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को गति देन े तथा संघ के शताब्दी वर्ष में अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़न े का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया और इसका समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर सह नगर संघ चालक संतोष, विभाग के रामलगन, अवध, नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर व्यवस्था प्रमुख जे.बी. सिंह और नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।