April 27, 2026

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित -नवनियुक्त आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन कर्तव्यपरायणता का पाठ

चित्रकूट। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार पुलिस लाइन को 450 रिक्रूट आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजे गए थे। जिसमें चित्रकूट के 237, प्रतापगढ़ के 90, प्रयागराज के 122 प्रशिक्षु शामिल थे। चित्रकूट से एक प्रशिक्षु के अवकाश से अनुपस्थित हो जाने के कारण 449 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण आरम्भ हुआ था।
रविवार को आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में श्रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीय शेषमणि शुक्ला रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ परेड कमांडर तृतीय द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया। मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री के संदेश को सुना। जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। एसपी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव आदि मौजूद रहे।
—————–

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION