May 6, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मांगे 1.12 करोड़: मूल्यांकन और संचालक के लिए परिषद को भेजा प्रस्ताव

“अंबेडकरनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय ने यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन और संचालन के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से धन आवंटन की मांग की है। कार्यालय ने कुल 1 करोड़ 12 लाख 32 हजार 945 रुपये की धनराशि का प्रस्ताव परिषद को भेजा है।”
“इस प्रस्तावित धनराशि में से 81 लाख 86 हजार 300 रुपये मूल्यांकन कार्य के लिए और 30 लाख 46 हजार 645 रुपये बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए मांगे गए हैं। जिले में इस वर्ष पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था।”
“विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों के लिए अलग-अलग धनराशि की मांग की गई है। इनमें सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर के लिए 8,71,163 रुपये, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के लिए 9,73,126 रुपये, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर के लिए 1,78,630 रुपये और राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन के लिए 1,66,426 रुपये शामिल हैं।”
“जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव के लिए सर्वाधिक 28,91,955 रुपये की मांग की गई है। यह धनराशि मुख्य रूप से परीक्षकों और संबंधित कर्मचारियों के भुगतान के लिए उपयोग की जाएगी।”
“जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषद से धनराशि प्राप्त होते ही भुगतान की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी।”

PRADEEP SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION