उद्योग बंध ु बैठक में प्रदूषण और महंगी किताबो ं का मुद्दाः सोनभद्र में व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग, मिर्जापुर डिपो की बसें अब डिपो से चलेंगी
सोनभद्र मे ं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता मे ं उद्योग बंध ु की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पूर्व मे ं उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल की सराहना की।
बैठक में मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बसो ं के संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पहले ये बसें फ्लाई ओवर के नीच े से संचालित हो रही थीं, जिस े बंद कर अब डिपो से ही चलान े का आदेश दिया गया है। व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया।कौशल शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूलों द्वारा हर वर्ष स्कूल खुलने के बाद किताबो ं की बिक्री में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
उन्होंन े बताया कि ये स्कूल एक ही दुकान से किताबें खरीदन े का फरमान जारी करते हैं, जहां एनसीईआरटी की किताबो ं की तुलना मे ं चौगुन े दामो ं पर किताबे ं बेची जाती हैं।शर्मा ने मांग की कि स्कूल खुलने से कुछ दिन पहले स्कूल की वेबसाइट पर किताबो ं का नाम, विषय, प्रकाशक का नाम और मूल्य सहित पूरी सूची जारी की जाए। यह सूची नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाए और इसकी एक प्रति बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को भी दी जाए। उन्होंन े यह भी कहा कि इसके बाद कोई संशोधित सूची जारी नही ं होनी चाहिए।
एक अन्य गंभीर मुद्दे पर, शर्मा ने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसके अनुसार सोनभद्र में औद्योगिक इकाइयो ं से प्रतिदिन 40 किलोग्राम मरकरी हवा में छोड़ी जा रही है। इस प्रदूषण के कारण लोगों मे ं हाथ-पैरों का सुन्न होना, पक्षाघात, बोलने में कठिनाई, दृष्टि व श्रवण शक्ति प्रभावित होना, शरीर का संतुलन बिगड़ना और गर्भस्थ शिशुओं मे ं जन्मजात विकृतिया ं जैसी स्वास्थ्य समस्याए ं बढ़ रही हैं।उन्होंन े चेतावनी दी कि यद ि समय रहते इसकी जांच और नियंत्रण नहीं किया गया, तो आन े वाली पीढ़ियो ं के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड ़ सकते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अनपरा, ओबरा, शक्तिनगर, बीजपुर और रेणुकूट सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर इस पर तत्काल रोक लगाई
जाए।
बैठक मे ं मुख्य रूप से शरद जायसवाल, विनय जायसवाल नागेंद्र मोदनवाल, नरेंद्र गर्ग, विमल अग्रवाल मनोज जालान, नवल बाजपेई, राजेश गुप्ता, धीरेन जायसवाल हाजी सलीम हुसैन, सभी व्यापार संगठन के पदाधिकारी शाहिद जिले के अधिकारी मौजूद रहे।