सोनभद्र में चेकडैम में मिले 35 मगरमच्छ के बच्चेः पांच अंडे भी मिले, वन विभाग ने सुरक्षित सोन नदी में छोड़ा
सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के सेमिया गांव के छितीरपुरवा टोला स्थित एक चेकडैम में रविवार शाम करीब तीन बज े बड़ी संख्या में मगरमच्छ के बच्चे मिलने से क्षेत्र मे ं हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 35 मगरमच्छ के बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सोन नदी में छोड़ दिया। मौके से मगरमच्छ के पांच अंडे भी बरामद हुए, हालांकि वहां कोई वयस्क मगरमच्छ नही ं मिला।
चेकडैम से मिले 35 मगरमच्छ के बच्चे
जुगैल वन रेंज के अंतर्गत आन े वाले इस चेकडैम में इन दिनो ं पानी का स्तर काफी कम है। रविवार शाम ग्रामीणो ं ने सबस े पहले पानी में दो छोटे मगरमच्छ देखे। जब वे करीब पहुंच े तो वहां कई और बच्चे दिखाई दिए। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।वन विभाग और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलने पर वन दारोगा अविनाश सिंह, वन्यजीव रक्षक सौरभ उपाध्याय तथा पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र साहनी, टिम्मल और अन्य लोगों के सहयोग से वनकर्मियों ने सभी मगरमच्छ के बच्चों को सावधानीपूर्वक पकड़कर बोरियो ं में रखा और बाद में उन्हें सोन नदी मे ं सुरक्षित छोड़ दिया।
प्रजनन के बाद चेकडैम में निकले बच्चे
जुगैल वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकडैम में लगभग 35 मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। उनके अनुसार, प्रजनन काल के दौरान संभवतः नर और मादा मगरमच्छ चेकडैम तक पहुंच े होंगे, जहा ं मादा ने अंडे दिए। समय पूरा होने के बाद अंडों से बच्चे निकलकर पानी में आ गए।वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणो ं से अपील की है कि यद ि भविष्य में कही ं भी मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें पकड़न े या छेड़न े का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू किया जा सके।