May 8, 2026

15 मई तक स्कूलों में पानी-दूध की व्यवस्था दुरुस्त करें: अंबेडकर नगर डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण टेस्ट और एम डी एम व्यवस्था की समीक्षा

“अम्बेडकरनगर डीएम ईशा प्रिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जिला निपुण टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने पीपीटी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।”
“बैठक में डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चहारदीवारी विहीन विद्यालयों का कार्य डीसी मनरेगा से समन्वय कर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में रसोईघर और नल जल की व्यवस्था नहीं है, वहां संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को 15 मई तक व्यवस्था सुनिश्चित कर जियो टैग फोटो सहित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया।”
“मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही केजीबीवी छात्रावास भीटी, कटेहरी, एडिश्नल डारमेट्री भियांव, जलालपुर, रामनगर व टॉयलेट ब्लॉक भियांव का कार्य शीघ्र हैंडओवर कराने को कहा।”

“डीएम ने बीएसए से रिपोर्ट तलब की”

“डीएम ने निपुण टेस्ट में जनपद की स्थिति में सुधार को लेकर बीएसए से रिपोर्ट तलब की। लक्ष्य के अनुरूप सपोर्टिव सुपरविजन न करने वाले एआरपी और डायट मेंटर्स का अप्रैल माह का मोबिलिटी भत्ता रोकने के निर्देश भी दिए।”
“बैठक में सभी विद्यालयों में एमडीएम के निर्धारित मीनू के अनुसार फल, दूध और भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि किसी विद्यालय में रोस्टर के अनुसार एमडीएम नहीं मिलता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।”
“इसके अलावा सभी केजीबीवी विद्यालयों की चहारदीवारी पर 25 मई तक ग्राम पंचायत के सहयोग से तारफेंसिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। वहीं उल्लास पोर्टल पर 80 प्रतिशत असाक्षरों का चिन्हांकन सुनिश्चित करने को भी कहा गया।”

PRADEEP SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION