May 2, 2026

अम्बेडकरनगर में युवा उद्यमी योजना से लाभार्थियों को मिला लाभ, 9.16 करोड़ रुपये की सहायता वितरित

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उपायुक्त उद्योग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कुल 2204 लाभार्थियों को 916.68 लाख रुपये (लगभग 9.16 करोड़ रुपये) की धनराशि वितरित की गई, जो निर्धारित लक्ष्य 2100 से अधिक है। यह उपलब्धि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत युवाओं को 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही, परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अनुदान भी दिया जाता है, जिससे शुरुआती पूंजी की समस्या कम होती है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2200 लाभार्थियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक बैंकों के माध्यम से 40 लाभार्थियों को 17.49 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

जिला प्रशासन ने युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।

PRADEEP SINGH

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION