June 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर भूटान में होगा शांति सम्मेलन- डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा को भूटान में मिलेगा “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर भूटान में होगा शांति सम्मेलन- डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा को भूटान में मिलेगा “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड”
जयपुर 13 Jun 26: भारत-भूटान मैत्री संधि, 1949 को सुदृढ़ एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्तरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में भव्य रूप से किया जा रहा है। मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि “भारत-भूटान शांति सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण” समारोह के अन्तर्गत डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा, विधि एवं ज्योतिष विशेषज्ञ / राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासभा जयपुर का अभिनन्दन भूटान राष्ट्र में मंच के संस्थापक श्री लोकनाथ शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री, भूटान सरकार के सान्निध्य में “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में आमंत्रित प्रतिभागियों द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों जैसे विषयों पर अपने विचार एवं उद्बोधन प्रस्तुत किए जाएंगे।
समारोह के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध विधिवेत्ता डॉ. एच. सी. गणेशिया ने बताया कि डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा को “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज” एवं “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु भूटान राष्ट्र के माननीय व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र भूटान में आयोजित यह समारोह विश्व बंधुत्व एवं वैश्विक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड की घोषणा होने पर डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा को उनके मित्रों, परिजनों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया गया। डॉ० चन्द्र शेखर शर्मा के भूटान आगमन पर मंच के सदस्यों द्वारा उनके सम्मान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

DIWAKAR SHARMA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION