May 2, 2026

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। विशेष रूप से सीलमपुर और यमुना विहार इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

दिल्ली के दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, कालकाजी और तुगलकाबाद सहित कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

PUNEET SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION