June 24, 2026

जिला कारागार उरई का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

उरई, जालौन। जनपद न्यायाधीश जालौन, जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जेल चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही बैरकों, रसोईघर और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन को बंदियों के अधिकारों और सुविधाओं के संबंध में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Written by

MINDHAR SINGH GILL GILL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION