जालौन पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार सब इंस्पेक्टर रिंकू चौधरी को एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वह सर्विलांस सेल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त SI रामस्वरूप सिंह को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना कैलिया की जगनपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुख्य आरक्षी आशीष कुमार को कोटरा से गोपनीय कार्यालय में तैनाती दी गई है। आनंद कुमार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय लाइन से गोपनीय कार्यालय भेजा गया है। आरक्षी अमित कुमार को सिरसा कलार से सर्विलांस सेल में तथा प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से रिट सेल में नियुक्त किया गया है। विभागीय फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।