LATEST NEWS

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन

By DHEERAJ KUMAR KASHYAP KASHYAP • 2026-04-12 18:19 • 35 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन
इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन बस्तर विश्वविद्यालय में आगामी 4 एवं 5 मई को आयोजित होने वाले इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर विमोचन के अवसर पर आज बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप जी से भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद महोदय द्वारा कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर विमोचन किया गया एवं आमजन से इस आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई। इस गरिमामय अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. कोले जी, प्रो. सजीवन जी, प्रो. सोनी जी, तूलिका शर्मा, रश्मि देवांगन एवं मिश्रा जी—उपस्थित रहे। साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों में डॉ सुमीत दास ( संभागीय स्वावलंबन केंद्र प्रमुख ), डॉ. राम राकेश जांगिड़ (संयोजक, बस्तर संभाग), श्री अनिल लुक्कड़ ( नगर संयोजक ), श्री देवेंद्र देवांगन (नगर समन्वयक), श्रीमती कल्पना शर्मा (महिला प्रमुख, जिला बस्तर), श्री रुद्रा पांडे (संयोजक, सुकमा जिला) एवं श्री आदिप (कांकेर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह भव्य आयोजन नवाचार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह कार्यक्रम निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है।