LATEST NEWS

कोसली पंचायत घर में संत सिरोमणी महर्षि बाल्मीकि जयंती पर गांव वासियों द्वारा किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन।

By HOSHIAR SINGH • 2026-10-27 05:38 • 41 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
कोसली पंचायत घर में संत सिरोमणी महर्षि बाल्मीकि जयंती पर गांव वासियों द्वारा किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन।

इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली: कोसली पंचायत घर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोसली थाना प्रभारी (SHO) श्री विद्यासागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी विद्यासागर ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने समाज को आदर्श जीवन, सत्य, मर्यादा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं गौसंरक्षक होशियार सिंह नंबरदार ने भी महर्षि वाल्मीकि के योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने उनके साहित्यिक और आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, पंचायत सदस्य, नंबरदार और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

##Latestupdate
HOSHIAR SINGH 0 followers