LATEST NEWS

आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख की ठगी का खुलासा

By JAHID KHAN • 2026-10-12 09:32 • 10 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 25 लाख की ठगी का खुलासा

आगरा: सरकारी नौकरी के नाम पर ₹1.25 करोड़ की ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

आगरा: आगरा पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ में करीब ₹1.25 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है।

फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर करते थे वसूली

यह गिरोह यूपी पुलिस, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, मेट्रो और राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देता था। ठग पूरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) और जॉइनिंग लेटर थमा देते थे और बदले में लाखों रुपये वसूलते थे।

मामला तब सामने आया जब आगरा के अरविंद कुमार सक्सेना ने यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर उनसे ₹13 लाख से अधिक ठगे जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

ADCP वेस्ट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

ADCP वेस्ट आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आगरा पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने आम नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे सरकारी नौकरी दिलाने का दावा करने वाले ऐसे ठगों और गिरोहों से सावधान रहें।

##Latestupdate
JAHID KHAN 1 follower