बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश, 43 वोटों से दर्ज की जीत
कोसली गौशाला की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, ओम प्रकाश बने अध्यक्ष
इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली | होशियार सिंह बाबा मुक्तेश्वर पुरी गौशाला, कोसली की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी की देखरेख में मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश ने 43 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमल को 40 वोट मिले।
चुनाव में तुषांत यादव उपाध्यक्ष, हरीश यादव महासचिव, अमित यादव कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष को 46, दयावान को 45 और सतीश को 43 वोट मिले।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार, गोवंश की बेहतर देखभाल और गौशाला के विस्तार के लिए पूरी कार्यकारिणी मिलकर काम करेगी। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी गौशाला के विकास तथा गोवंश की सेवा के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।