PRESS RELEASE

बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदान

By HOSHIAR SINGH • 2026-10-06 12:07 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदान

इंडियन प्रेस यूनियन | कोसली | होशियार सिंह-, 06 अक्टूबर। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव को लेकर प्रशासक-कम-रिटर्निंग अधिकारी कर्नल संत पाल (सेवानिवृत्त) ने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह नोटिस इससे पहले 02 सितंबर और 26 सितंबर को जारी चुनाव कार्यक्रमों के संदर्भ में जारी किया गया है।

जारी शेड्यूल के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 08 अक्टूबर 2026 तय की गई है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन वैध नामांकन सूची की जांच व प्रदर्शन भी किया जाएगा।

नाम वापसी की प्रक्रिया 09 अक्टूबर 2026 को मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

यदि चुनाव की आवश्यकता हुई तो मतदान एवं परिणाम की घोषणा 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक गौशाला कार्यालय, कोसली में ही की जाएगी। इसके बाद निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।

HOSHIAR SINGH 0 followers