बजाज चीनी मिल रूधौली में धूम धाम से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
बजाज चीनी मिल रुधौली में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रुधौली: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई-रुधौली के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कारखाने के अधिकारी और कर्मचारियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं इकाई प्रमुख शुगर डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारतीय इतिहास के महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को वर्तमान समय से जोड़ा। उन्होंने गन्ना किसानों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में इकाई द्वारा समय पर गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने तथा मंडल में अधिक गन्ना पेराई करने वाली इकाइयों में शामिल होने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और महान नेताओं को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान दिया।
समारोह के दौरान कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन प्रमुख श्री एन. के. शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर जोनल प्रमुख मानव संसाधन श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ल, गन्ना प्रमुख श्री लवकुश सिंह, सेल्स प्रमुख श्री गोपाल कृष्ण शुक्ल, आसवनी उत्पादन प्रमुख श्री मनीष झा, श्री मनोज सिंह, श्री अशोक सिंह, गोपाल कृष्ण शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, के. आर. पी. शाही, संजय सिंह, अनिल मिश्रा, विशाल श्रीवास्तव, अर्पित तिवारी, अर्पित शुक्ला, रामधनी गुप्ता और ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित शुगर एवं आसवनी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह का आयोजन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।