LATEST NEWS

छत्तीसगढ़-दुर्ग-अमलेश्वर-मादक पदार्थ विक्रय करने वाली गिरफ्तार

By VIJAYANAND SHARMA • 2026-07-13 12:43 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
छत्तीसगढ़-दुर्ग-अमलेश्वर-मादक पदार्थ विक्रय करने वाली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़-जिला दुर्ग-अमलेश्वर- मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली आरोपिया संगीता सोनवानी गिरफ्तार, 1.023 किलोग्राम गांजा एवं ₹2,900 बिक्री रकम जप्त। एसीसीयू एवं थाना अमलेश्वर की संयुक्त कार्रवाई में आरोपिया के कब्जे से 1.023 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री की नगद राशि ₹2,900 सहित कुल ₹52,900 मूल्य की सामग्री जप्त की गई।मुखबिर सूचना पर त्वरित घेराबंदी एवं विधिवत तलाशी की कार्रवाई करते हुए आरोपिया को मौके से गिरफ्तार कर मादक पदार्थ बरामद किया गया।
आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा "ऑपरेशन विश्वास" के तहत प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
यहाँ पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार के नशा कारोबार करने वालो को बक्सा नही जाएगा। जबसे कमिश्नरेट पुलिस विभाग बना है तब से चारों तरफ अनैतिक काम करने वालो के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।

#Chhattisgarh
VIJAYANAND SHARMA 0 followers