पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित

By DEEPAK SINGH • 2026-09-14 11:30 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित

जालंधर, (Deepak singh): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नी लाल भगत की पवित्र अस्थियों का रविवार को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार गंगा नदी में विसर्जन किया गया। उनके निधन के उपरांत पारिवारिक सदस्यों ने हरिद्वार पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चना की और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन से परिवार, रिश्तेदारों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके परिवार के सदस्यों ने हर की पौड़ी पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनकी पवित्र अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि चुन्नी लाल भगत का जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से परिवार ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

DEEPAK SINGH 0 followers