LATEST NEWS

दरभंगा में ऐतिहासिक निःशुल्क ITR (आयकर रिटर्न) फाइलिंग शिविर का आयोजन फाइनेंसियल कंसल्टेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा

By ASHUTOSH KUMAR DWIVEDI • 2026-07-31 04:34 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
दरभंगा में ऐतिहासिक निःशुल्क ITR (आयकर रिटर्न) फाइलिंग शिविर का आयोजन फाइनेंसियल कंसल्टेंट आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा

सीएम कॉलेज दरभंगा में निःशुल्क ITR फाइलिंग एवं आयकर जागरूकता शिविर आयोजित

दरभंगा। सीएम आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, दरभंगा के वाणिज्य विभाग एवं बीसीए विभाग के सहयोग से वित्तीय सलाहकार आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा निःशुल्क आयकर रिटर्न (ITR) फाइलिंग एवं आयकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 100 नागरिकों का निःशुल्क आयकर रिटर्न दाखिल किया गया। साथ ही, कॉलेज के विद्यार्थियों को ITR फाइलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और आयकर से संबंधित जागरूकता भी बढ़ाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि 1938 से सीएम कॉलेज शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आया है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क ITR फाइलिंग अभियान के माध्यम से कॉलेज की ओर से जनहित में एक नई पहल की गई है।

कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. ललित शर्मा ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इससे कर जागरूकता और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिल सकता है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पवन सुरेका ने कहा कि वित्तीय सलाहकार आशुतोष कुमार द्विवेदी, सीएम कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं बीसीए विभाग के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक प्रसाद ने कहा कि उन्होंने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपने पुराने संस्थान में निःशुल्क ITR फाइलिंग जैसे जनहितकारी कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम के आयोजक आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पूरे देश में निःशुल्क आयकर रिटर्न फाइलिंग सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान करदाताओं को जागरूक करने तथा युवाओं को कर प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक प्रयास है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट सहयोग देने वाले करदाताओं, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ASHUTOSH KUMAR DWIVEDI 0 followers