LATEST NEWS

विशाल रक्तदान शिविर

By SIDDHAMCHOPRA • 2026-09-16 04:55 • 8 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
विशाल रक्तदान शिविर

डोंगरगांव में आज रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर ,

डोंगरगांव:

नंदेश्वर जन जागृति युवा समिति के तत्वावधान में अन्य स्थानीय समितियों के सहयोग से 16 सितंबर बुधवार को एक दिवसीय "विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर" का आयोजन किया जा रहा है।
सिद्धम चोपड़ा ने बताया है कि ​उक्त शिविर प्रियदर्शिनी सांस्कृतिक भवन, डोंगरगांव​ कल प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक ​विशेष चिकित्सा सेवाएँ एवं विशेषज्ञ: शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. नम्रता पैक्रो विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी नि:शुल्क सेवाएँ प्रदान करेंगी।
​रक्तदाताओं के लिए विशेष सम्मान: का कार्यक्रम रखा गया है।​रक्तदान करने वाले स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग / कॉलेज बैग देकर सम्मानित किया जाएगा।
​अन्य सभी युवा रक्तवीर साथियों को विशेष उपहार भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
​आयोजकों ने "आइए रक्तदान करें, जीवनदान करें, स्वस्थ समाज का निर्माण करें" के संदेश के साथ क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

#Blood donate
SIDDHAMCHOPRA 0 followers