LATEST NEWS

डॉक्टर नीलम गुप्ता का सेवा निवृत सम्मान समारोह

By ANJANI MISHRA • 2026-07-14 07:39 • 9 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
डॉक्टर नीलम गुप्ता का सेवा निवृत सम्मान समारोह

डॉक्टर नीलम गुप्ता का सेवा निवृत सम्मान समारोह

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर नीलम गुप्ता के सेवा निवृत होने पर काशिकां शक्ति एवम् महिला समन्वयक समिति के तत्वाधान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग में सेवा निवृत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया डाॅक्टर नीलम गुप्ता काशिका शक्ति की वर्तमान में अध्यक्ष भी है इस अवसर पर डॉक्टर नीलम गुप्ता को अंगवस्त्र माला एवम् तुलसी का पौधा देकर उनका सम्मान किया गया
महिला समन्वयक की मंजू द्विवेदी ने नीलम गुप्ता के 17 साल से चिकित्सा विभाग कार्यरत एवम् उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रकाश डाला इस अवसर पर काशिका शक्ति की डॉक्टर मंजू लता त्रिपाठी ने नीलम गुप्ता अमूल्य आयुर्वेद विभाग में सेवा कार्य की सराहना की शक्ति की कोषा अध्यक्ष डॉक्टर भारती मिश्रा ने अपनी से स्व रचित कविता के माध्यम से उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की डॉक्टर बिपाशा गोस्वामी ने नीलम गुप्ता के बहुमुखी प्रतिभा की तारीफ की|
प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल ने भी नीलम गुप्ता की तारीफ की
कार्यक्रम में संस्कार भारती की सरोज जी एवम् काशी हिंदू विश्वविद्यालय की संगीता पंडित ने अपने मधुर आवाज में कजरी प्रस्तुत कर समा बांध दिया

इस अवसर पर महिला समन्वयक समिति काशिका शक्ति के सभी सदस्य जमुना शुक्ला, ममता तिवारी, नीलम मिश्रा , डॉक्टर भारती मिश्रा,मंजुलता त्रिपाठी, बिपाशा गोस्वामी, ममता तिवारी, कंचन, पुष्पा दीक्षित, संगीता पंडित, डॉक्टर सुनीता सुमन, डॉक्टर दीपा मिश्रा डॉक्टर सरिता मिश्रा, प्रतिभा सिंह, कविता मालवीय , उर्मिला मिश्रा, सीमा तिवारी, अलका, पूनम तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे
रिपोर्ट अंजनी मिश्रा

ANJANI MISHRA 0 followers