LATEST NEWS

इथेनॉल से भरे टैंकर में रिसाव, लोगों में मची अफरा-तफरी; समय रहते टला बड़ा हादसा

By ASHVANI YADAV • 2026-07-17 04:42 • 101 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
इथेनॉल से भरे टैंकर में रिसाव, लोगों में मची अफरा-तफरी; समय रहते टला बड़ा हादसा

इथेनॉल से भरे टैंकर में रिसाव, लोगों में मची अफरा-तफरी; समय रहते टला बड़ा हादसा

प्रयागराज |

प्रयागराज जिले की हंडिया तहसील के बासुपुर गांव के पास इथेनॉल से भरे एक टैंकर में रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक Arun गुप्ता, निवासी लखीमपुर खीरी, ने बताया कि रात करीब दो बजे टैंकर का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर मेडियन (डिवाइडर) से टकरा गया। टक्कर के कारण टैंकर में दरार आ गई और उसमें भरे इथेनॉल का रिसाव शुरू हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करते हुए रिसाव को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस और संबंधित विभाग की मुस्तैदी से इथेनॉल के रिसाव पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग लगने या किसी अन्य बड़े हादसे की आशंका टल गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा।

फिलहाल, संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है तथा टैंकर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की जा रही है।

#Latest news
ASHVANI YADAV 0 followers