याला में BSNL नेटवर्क का संकट, रोजाना 12 घंटे तक ठप रहती मोबाइल-इंटरनेट सेवा
जैसलमेर (फतेहगढ़): ग्राम पंचायत रामा के ख्याला गांव में BSNL मोबाइल टॉवर की व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है。 टॉवर का बैटरी बैकअप और सोलर सिस्टम खराब होने के कारण ग्रामीण भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं。 स्थिति यह है कि बिजली कटते ही टॉवर कुछ ही घंटों के भीतर बंद हो जाता है, जिसके चलते प्रतिदिन लगभग 12 घंटे तक मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप रहती हैं。
इस गंभीर नेटवर्क समस्या के कारण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है。 बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रही है, तो वहीं दुकानदारों और आम नागरिकों को UPI भुगतान तथा अन्य बैंकिंग लेन-देन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है。 इसके अलावा, किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है。
गाँव के परेशान लोगों ने BSNL के उच्च अधिकारियों से कड़े शब्दों में मांग की है कि जल्द से जल्द बैटरी बैंक और सोलर सिस्टम की तकनीकी जांच करवाकर इस व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि ग्रामीणों को इस विकट समस्या से निजात मिल सके।