LATEST NEWS

जालौन पुलिस के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

By MINDHAR SINGH GILL • 2026-08-31 11:18 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जालौन पुलिस के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

जालौन। दिनांक 31 अगस्त 2026 को जनपद जालौन पुलिस विभाग के तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन उरई में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बलवंत सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस विध्यांचल मिश्रा एवं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शिवाज सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखमय, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

MINDHAR SINGH GILL 0 followers