पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअली की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पीड़ितों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा निष्पक्ष कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की इस पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम माना जा रहा है।