PRESS RELEASE

जामियत उलेमा ए हिंद ने धौलाना में चलाया समाज सुधार अभियान

By DR AMJAD KHALID • 2026-09-03 09:34 • 110 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जामियत उलेमा ए हिंद ने धौलाना में चलाया समाज सुधार अभियान

जामियत उलेमा-ए-हिंद ने धौलाना में समाज सुधार अभियान चलाया

गाजियाबाद : जामियत उलेमा-ए-हिंद द्वारा समाज सुधार अभियान के अंतर्गत धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में इस्लाह-ए-मुआशरा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में बजहेड़ा कलां, पिपलेहड़ा, देहरा सहित अन्य गांवों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

इन कार्यक्रमों में दारुल उलूम देवबंद के प्रवक्ता मौलाना यमीन कासमी, सरधना मदरसे के मोहतमिम मौलाना शकील कासमी, जामिया महमूदुल मदारिस मसूरी के मुआविन मोहतमिम मौलाना अरशद खालिद कासमी (कार्यवाहक अध्यक्ष, जामियत उलेमा गाजियाबाद), नायब मोहतमिम मौलाना उबैदुल्लाह कासमी और नाज़िम-ए-तालीमात मौलाना ज़ाकिर कासमी शामिल होकर लोगों से सामाजिक कुरीतियों से बचने और जागरूक रहने की अपील कर रहे हैं।

बताया गया है कि इन उलेमाओं की मेहमाननवाजी वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य चौधरी इस्ते प्रधान द्वारा की जा रही है। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सामाजिक और नैतिक विषयों पर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रमों में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है। अभियान के आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य समाज में जागरूकता और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।

#Jamiat Uama i Hind#Jamiat Ulama Ghaziabad
DR AMJAD KHALID 0 followers