PRESS RELEASE

बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रुधौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन

By DINESH KUMAR • 2026-10-09 06:35 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड रुधौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन

बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, रुधौली में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रुधौली, बस्ती (08 सितंबर 2026):

बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड (इकाई-रुधौली, बस्ती) में 08 सितंबर 2026 को 'सेवा संकल्प अभियान: सेवा - मेरा योगदान' के अंतर्गत श्रम विभाग, बस्ती द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रुधौली के सहयोग से एक दिवसीय 'श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रम विभाग और चीनी मिल प्रबंधन के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सम्मान किसी भी संस्थान तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

श्रम विभाग की ओर से सहायक श्रम आयुक्त (ALC) श्री सचिन कुमार एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री श्याम सुंदर शुक्ला कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और स्वास्थ्य शिविर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

इकाई प्रमुख श्री जे. पी. त्रिपाठी तथा एचआर हेड श्री नरेंद्र कुमार शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया और स्वास्थ्य शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन श्रमिकों के स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. एस. के. श्रीवास्तव एवं डॉ. यासमीन की मेडिकल टीम ने शिविर में आए श्रमिकों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लंबाई, वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई (BMI) और पल्स की जांच की गई। आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर डिस्टिलरी इकाई प्रमुख श्री अजय कुमार अवस्थी, श्री अतुल झा, श्री एस. के. चौहान, श्री मनोज त्रिपाठी, श्री मनीष झा, श्री अतुल ठाकुर, श्री अरुण सिंह, श्री वी. एस. रघुवंशी, श्री सुनील कुमार, श्री एस. के. श्रीवास्तव, श्री दिनेश चौधरी और श्री मनोज सिंह सहित दोनों डिवीजनों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में कुल 150 श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाया।

##latestupdate
DINESH KUMAR 0 followers