TRAVEL AND TOURISM

जेसीआई लुधियाना सेंट्रल के सदस्यों ने मनी लक्ष्मी धाम के किये दर्शन

By DEEPAK SINGH • 2026-09-14 04:22 • 9 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जेसीआई लुधियाना सेंट्रल के सदस्यों ने मनी लक्ष्मी धाम के किये दर्शन

लुधियाना () : जेसीआई लुधियाना सेंट्रल की ओर से रविवार को मनिलक्ष्मी धाम जैन तीर्थ, दोराहा में परिवार मिलन एवं मंदिर दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर आध्यात्मिक वातावरण में परिवार सहित एक-दूसरे के साथ समय बिताने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना रहा।
सुबह आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यों ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी सौरभ आहूजा ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन के सदस्यों के बीच पारिवारिक जुड़ाव और आपसी सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से भविष्य में भी इसी तरह पारिवारिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जेसी सौरभ आहूजा, जेसी प्रदीप मुंडी, जेसी रसलीन, जेसी कुलजीत सिंह, जेसी अवतार सिंह, जेसी विनायक, जेसी मनजीत सिंह, जेसी एडवोकेट रोहित मेहता, जेसी राहुल भारद्वाज, जेसी गोपाल कुमार, रोहित गर्ग (लावा), जेसी डॉ. परमिंदर सिद्धू, जेसी जसलीन सिंह सहित अन्य सदस्य अपने परिवारों एवं बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने मनिलक्ष्मी धाम के शांत एवं स्वच्छ वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक दर्शन के साथ परिवार और जेसीआई परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया समय यादगार रहा।

DEEPAK SINGH 0 followers